फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएचसी निसिंग में सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Sat, 14 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी भी मौजूद रहीं। अस्पताल परिसर में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे सूचनापटों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। मरीजों के मार्गदर्शन के लिए स्पष्ट सूचना व्यवस्था अनिवार्य बताते हुए सुधार के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मित्र कक्ष के कर्मचारी वर्दी में नहीं मिले। इस पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कर्मचारियों का अनुशासित रहना जरूरी है। डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीएचसी में एसएमओ सहित अन्य डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। शनिवार तक जच्चा-बच्चा सुविधा को मजबूत करने और सर्जन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें