फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिल एसोसिएशन का विवाद खत्म, दोनों प्रधान संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
जुंडला अनाजमंडी में बैठक के बाद दोनों प्रधानों का स्वागत करते मिल संचालक। संवाद
विज्ञापन
जुंडला। अनाजमंडी में राइस मिल एसोसिएशन के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। मिल संचालकों की पहल पर आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के प्रधानों को बैठाकर आपसी मतभेद दूर करने पर सहमति बनाई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि अब दोनों प्रधान आपसी तालमेल से संगठन का कामकाज संभालेंगे और मिल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सहमति के अनुसार जसविंद्र सिंह बांसा सीएमआर राइस मिल एसोसिएशन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि राजिंद्र मोंगा पक्का राइस मिल एसोसिएशन का कार्यभार देखेंगे। दोनों प्रधानों ने मिलकर काम करने पर सहमति जताई। मिल संचालकों का मानना है कि आपसी एकजुटता से ही राइस मिल उद्योग से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा और उनका समाधान करवाने में मदद मिलेगी। बैठक में कर्मवीर पाढ़ा, अशोक सिंगला, संदीप बत्रा, मनोज बजाज, सुरेश सिंगला, वेद बत्रा, मनीष खन्ना, जयप्रकाश गुप्ता, सागर माया राम, अर्जुन सिंह और शिवम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें