फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं सुलझ पाया रोडवेज और निजी बस संचालकों का विवाद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएसपी कार्यालय में बैठक में शामिल होने पहुंचे रोडवेज के प्रतिनि​धि, लंबे इंतजार क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज और निजी बस संचालकों के बीच समय सारिणी को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा। कुछ दिन पहले नए बस अड्डे पर कुरुक्षेत्र-पूंडरी रूट की बसों के संचालन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के लिए डीएसपी कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। सोमवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक रोडवेज कर्मचारी और निजी बस संचालक बैठक शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आखिरकार दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैठक के लिए रोडवेज अधिकारियों की ओर से यातायात प्रबंधक पवन शर्मा और आरटीए कैथल कार्यालय के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। इसके अलावा ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, महासंघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रधान, सचिव और कर्मचारी भी डीएसपी कार्यालय में मौजूद रहे। सभी को उम्मीद थी कि बातचीत के जरिये समय सारिणी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का कोई समाधान निकलेगा, लेकिन दो घंटे इंतजार के बाद भी कोई चर्चा नहीं हुई।

सूचना तक नहीं दी, नाराजगी जताकर लौटे कर्मचारी
बैठक में शामिल होने पहुंचे कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि डीएसपी के कार्यालय से बाहर जाने के कारण विलंब हुआ, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। यदि बैठक नहीं होनी थी या अधिकारी उपलब्ध नहीं थे तो सूचित किया जा सकता था। बिना किसी सूचना के दो घंटे तक इंतजार कराना उचित नहीं है। इससे दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों का समय खराब हुआ।
विज्ञापन


अगली बैठक पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं : पांचाल
रोडवेज से डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल और प्रदेश प्रवक्ता रणजीत करोड़ा ने बताया कि विवाद का मुख्य कारण बसों की समय सारिणी को लेकर असहमति है। कुरुक्षेत्र-पूंडरी रूट की रोडवेज बस को निजी बस चालक की ओर से रोकने के बाद विवाद बढ़ गया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामले को सुलझाने के लिए बैठक निर्धारित थी, लेकिन सोमवार को बैठक नहीं हुई। अगली बैठक की तारीख बारे भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। डीएसपी कार्यालय का यह बर्ताव ठीक नहीं लगा। बैठक नहीं करनी थी तो सूचना दे देते। निजी बस संचालकों के प्रतिनिधि नूतन और राकेश भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें