करनाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सतपाल मनोचा के नेतृत्व में शिव प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभातफेरी सेक्टर-29, अल्फा सिटी स्थित बृजलाल गोयल के निवास स्थान से गणेश वंदना से भ्रमण करती हुई रात्रि में विश्राम लिया। सतपाल ने सावन रिम झिम बरसता, अमृत रूप समान, रोग शोक मिट जायेगा, कर शंकर का ध्यान भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रभातफेरी में वीना सेठ, ज्योति, सुशील मदान, राजेश चुघ, अशोक सरदाना और राकेश चावला ने भी भजन गाए। इस अवसर पर राजू डोडा, विनोद गुप्ता, प्रवीन, देवी दयाल अरोड़ा, सुरिंद्र पाल, सुशील मदान आदि मौजूद रहे। संवाद