बैठक के बाद मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। संगठन
करनाल। धर्मशाला जुंडला में वीरवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ब्लॉक चिड़ाव की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए चर्चा हुई। सुरेंद्र रावत ने कहा कि मांग के लिए अधिकारियों व सरकार के नाम ज्ञापन लगातार दिए गए हैं। जिला प्रधान बलराज सिंह ने कहा कि देशभर के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, काॅरपोरेशन, मान्यता प्राप्त संस्थाओं के रिटायर्ड कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 व 23 फरवरी को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होगा। सम्मेलन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही पेंशन वित्त विधेयक के विरोध में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ईश्वर सिंह नरवाल, जीत सिंह, मनोहर लाल, ईषम सिंह, राम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद