फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैठक में जिला स्तरीय सम्मेलन व धरने को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से 24 नवंबर को मानव सेवा संघ में जिला स्तरीय सम्मेलन होगा। इसके बाद 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ये जानकारी शनिवार को संघ की निसिंग ब्लॉक के शिव मंदिर में हुई बैठक में बलराज सिंह, सुरेंद्र रावत व मनोहर लाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंहमार ने 22, 23 फरवरी 2026 को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होने वाले दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ाने पर बल देकर टीमों का गठन किया। ये टीमें कुंजपुरा, निसिंग, गुलर पुर, गोंदर, रणजीत नगर, गोविंद गढ़, फतेहगढड़ाचर, गुनियाना का दौरा करेंगी। दूसरी ओर बस्तली, थरौटा, गोहिदा, चकदा, अमूपुर, ब्रास व ब्रास खुर्द में कर्मचारी नेता बैठकें करेंगे। बैठक में रोशनी देवी, कृष्णा, जियालाल, रामपाल, रामकुमार, किशन चंद, रोशन लाल, रामकुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें