मूनक थाना प्रभारी का स्वागत करते ग्रामीण। स्वयं
मूनक। मूनक थाना के नवनियुक्त प्रभारी राजेश कुमार ने मंगलवार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, सोशल मीडिया की अफवाहों पर रोक लगाने और पुलिस जनता के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने पंचायतों से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव के चौक चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने पर चर्चा की। ओम प्रकाश, वेदपाल, उमेद सिंह, सुरजीत, सुमित संधू, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद