फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फव्वारा पार्क में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। पेंशन और वेतन संबंधी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। फव्वारा पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कर्मचारियों ने पेंशन वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और नए लेबर कोड रद्द करने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान बलराज सिंह और जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार ने की। इस दौरान तहसीलदार के जरिये प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के लाए गए नए प्रावधान रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने वाले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें