फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी ने रुलाया, लू ने झुलसाया

Mon, 09 Jun 2014 12:21 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से पूरा दिन आग बरसी। एक्यू वेदर साइट के अनुसार करनाल शहर में रविवार दोपहर बाद तीन और चार बजे पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोगों के घरों में लगे कूलर पंखे बेअसर रहे। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों की जान पर बन आई। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार रविवार को 10 घंटे 05 मिनट तक सूर्य ने अपनी तेज किरणों के प्रभाव से लोगों को झुलसाए रखा। पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ करीब 2.3 किलोमीटर की रफ्तार से चली लू के थपेड़ों ने भी लोगों को रुलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


एक्यू वेदर साइट के अनुसार शाम पांच बजे के बाद तापमान गिरना शुरू हुआ और रात में करीब 11 बजे तक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी सुबह के समय 60 प्रतिशत आर शाम के समय 20 प्रतिशत दर्ज की गई। वाष्प दाब सुबह के समय 16.0 डिग्री और शाम के समय 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में आसमान से आग बरसने के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया।

शाम को पांच बजे तक शहर के किसी पार्क में पुुरुष महिला और बच्चे भी पार्कों में सैर सपाटा करते नजर नहीं आए। चिकित्सकों ने कहा कि इन दिनों में लू और गर्मी दोनों से बचना जरूरी है। लू लगने के कारण लोगों की हालत बिगड़ जाती है। समय पर उपचार नहीं मिले तो कई बार लोगों की जान का जोखिम भी हो जाता है। ऐसे हालात से बचना चाहिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके मित्तल के अनुसार सबसे जरूरी बचाव है। इसके बावजूद लोगों को जरूरी काम से घरों से बाहर जाना पडे़ तो उन्हें पूरी बाजू के कपडे़ पहनने चाहिए। सिर पर टोपी या फिर सूती कपड़ा अवश्य रखना चाहिए। पानी की बोतल जरूर साथ रखें। थोड़ा-थोड़ा कर बार-बार पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें