फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाला फेंक में दीपेश ने झटका स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलासपुर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता, जिले के तीन खिलाड़ी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दीपेश चौधरी ने यूथ नेशनल एथलेक्टिस चैंपियनशिप में 70.86 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 से 17 जून तक आयोजित करवाई गई थी, जिसमें देशभर के 28 खिलाड़ियों व जिले के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
दीपेश काछवा रोड पर पुंडरक गांव के पास स्थित इंटर क्वांटीनेटल साइनिंग स्टार अकादमी का खिलाड़ी है। दीपेश का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की तरह विश्व में भारत का विजय पताका लहराना चाहता है। वह नीरज को ही अपना आदर्श मानता है तथा उनकी तर्ज पर ही बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहा है। नीरज ने बताया कि उसने अभी दो साल पहले ही जैवलिन थ्रो का अभ्यास शुरू किया था। मुख्य कोच मयंक शर्मा ने उन्हें गुर सिखाए हैं। दीपेश ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है, उनके पिता जल बोर्ड में कार्यरत हैं व माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपेश की उपलब्धियां
- राष्ट्रीय नीड जैम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- इसी वर्ष खेलो इंडिया में पूरे भारतवर्ष में पांचवां स्थान पाया है।
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता है।


अकादमी में खिलाड़ियों की रिहायशी सुविधा है। खिलाड़ियों को जैवलिन के साथ-साथ स्प्रिट दौड़ की तैयारी भी करवाई जाती है ताकि वह बेहतर दौड़ कर भारतीय सेना में भर्ती हो सकें। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ जैवलिन की महंगी किट से अभ्यास करवाया जाता है। खिलाड़ियों को हर वह बारीकी सिखाई जा रही है जिससे वह पदक ला सके।
- मयंक शर्मा, कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें