करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कानूनी साक्षरता जागरूकता को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने विद्यार्थियों को कहा कि यदि अधिकारों की सही जानकारी होगी तो हर व्यक्ति अपने अधिकारों का सही प्रयोग कर पाएंगे। उन्होंने कानून, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी प्रदान की। वहीं नशे के खिलाफ जागरूक किया। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. सरिता आर्या, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. मनमीत कौर और डाॅ. संजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद