फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवतियों को डिजिटल मार्केटिंग का दिया प्रशिक्षण

Sat, 20 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डिजिटल मार्केटिंग विषय की जानकारी देते मएमसमएई के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सेवा भारती आश्रम में युवतियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में छह सप्ताह के उद्यमिता विकास कौशल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिलाई केंद्र की युवतियों को डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बताया कि गया कि इसका उद्देश्य केवल सिलाई सिखाना ही नहीं, बल्कि अपने तैयार उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये बाजार तक पहुंचाना है। एमएसएमई के निदेशक संजीव कौशल ने कहा कि युवतियों व महिलाओं को सशक्त करने के लिए एमएसएमई की ओर से हर सहायता दी जा रही हैं। साथ ही, प्रशिक्षक डाॅ. आकाश और डाॅ. गौरी ने युवतियों को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। युवतियों को आधुनिक प्लेटफार्म जैसे मीशो, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर स्वयं के रोजगार को बेचने के तरीके बताए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें