फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल की मिड डे मील इंचार्ज सस्पेंड, मुख्य अध्यापिका की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खराब हालातों पर सीएम ने संज्ञान लिया, तो जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भी शनिवार सुबह ही स्कूल पहुंच गए। स्कूल पहुंचते ही उन्होंने पहले तो प्राइमरी मिड-डे मील इंचार्ज को सस्पेंड किया, फिर मिडिल मिड-डे मील इंचार्ज एवं स्कूल की मुख्य अध्यापिका की वर्किंग रिपोर्ट को भी मुख्यालय भेजा। यह कार्रवाई भी उन्होंने तब की जब शनिवार को स्कूल के खराब हालातों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया। अमर उजाला की इस स्पेशल रिपोर्ट पर सीएम और शिक्षा मंत्री ने भी संज्ञान लिया और चंडीगढ़ में आला अधिकारियों की बैठक भी ली। इसके बाद ही डीईईओ कार्रवाई करने के लिए फिल्ड में उतरे।
विज्ञापन

यह है मामला
वीरवार को सेक्टर-6 स्थित राजकीय विद्यालय में पार्षद मेघा भंडारी और बीईओ चंद्रेश विज ने छापा मारा था। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल मलार देवी की रजिस्टर में हाजिरी तो 7:40 की लगी थी, लेकिन स्कूल में उपस्थित नहीं थी। पार्षद और बीईओ ने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाला मिड-डे मील की भी जांच की थी। गेहूं और चावल में कीड़े रेंग रहे थे। अभिभावकों ने भी प्रशासन और स्कूल के प्रति गहरा रोष प्रकट किया था।
छापे के 24 घंटे बाद अमर उजाला ने जांचे थे हालात
बीईओ और पार्षद की कार्रवाई के बाद स्कूल के हालात में क्या परिवर्तन आया। यह जानने के लिए अमर उजाला की टीम शुक्रवार को छापे के 24 घंटे बाद स्कूल का दौरा किया। इसके बाद भी स्थिति बदहाल ही मिली। शौचालय भी खराब थे। राशन में कीड़े चल रहे थे और 12 में से छह टीचर गैरहाजिर थे। इसके अलावा एक ही कमरे में तीन कक्षाओं के विद्यार्थी बैठे मिले। इस रिपोर्ट को वीरवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में अनियमितता के जिम्मेदार जेबीटी अध्यापक को निलंबित किया गया है। स्कूल इंचार्ज को भी निलंबित करने की सिफारिश की गई है। - विनय प्रताप, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें