फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से धान चुराने के मामले में तनाव, दो पक्ष भिड़े, दुकान में तोड़फोड़

Mon, 07 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निगदू अनाज मंडी में धान चुराने की गलतफहमी के चलते दो व्यापारी आमने-सामने हो गए। बात कहासुनी से शुरू हुई तो हमले में बदल गई। एक पक्ष के करीब 25 लोग हथियारों के साथ व्यापारी के पीछे भाग लिए। व्यापारी पड़ोसी आढ़ती की दुकान में घुसा तो युवकों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और बाद में व्यापारी ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले को शांत किया। हालांकि तब तक हमलावर मौक से फरार हो गए। घटना शनिवार देर रात की है। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार, निगदू अनाज मंडी में मैसर्ज दंदाल ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में करीब एक माह पहले गांव घोलुपराके संजीव कुमार ने मैसर्ज राधास्वामी ट्रेडिंग के नाम से फर्म खोली थी। इस पर संजीव कुमार ने मंडी से 835 बोरी जीरी खरीदकर रखी हुई थी। शुक्रवार को दंदाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शमशेर सिंह ने मंडी से करीब 21 बोरी खरीदी थी। इसको लेकर राधास्वामी ट्रेडिंग के मालिक संजीव कुमार ने शमशेर कुमार पर 835 बोरी से 21 बोरी चोरी से उठाने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मंडी एसोसिएशन, आढ़तियों व मौजूद अधिकारियों को दी गई। 
आढ़तियों की मौजूदगी में शनिवार को संजीव कुमार द्वारा खरीदी गई 835 बोरियों की पुष्टि की गई। इन बोरियों को खोला गया तो वो पूरी मिली और तोल भी पूरा मिला। इस पर शमशेर सिंह ने संजीव कुमार पर चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात कही। इस बात पर दोनों व्यापारियों में कहासुनी हो गई। उस समय तो दूसरे आढ़तियों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार रात्रि को संजीव कुमार ने अपनी 835 बोरियों को किसी खरीददार को बेचकर तोलने का प्रयास किया। लेकिन मंडी एसोशिएसन ने संजीव कुमार को रविवार सुबह जीरी का तोल करने की बात कही। इसी बात को लेकर देर रात को संजीव कुमार ने तोल शुरू कर दिया उसके बाद किसी ने शमशेर सिंह को तोल शुरू होने की जानकारी दी। शमशेर सिंह व अन्य लोगों ने उसी समय आकर जीरी का तोल ना करने को कहा। लेकिन संजीव कुमार ने अपने गांव व अन्य गांवों के कुछ लोगों को बुलवाया। आरोप है कि संजीव कुमार व उसके साथियों ने दंदाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक व अन्य लोगों को हथियार से मारने की कोशिश की।

आरोप है कि संजीव कुमार ने 20 से 25 युवक के साथ व्यापारी शमशेर सिंह पर हमला बोल दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए पड़ोस की दुकान मैसर्ज अनूप सिंह श्रवण कुमार पूर्व मंडी प्रधान श्रवण कुमार की दुकान में घुस गया। हमलावर भी पीछा करते हुए दुकान में घुस गए और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। उसी दौरान दुकान में लगा शीशा भी तोड़ दिया गया। शमेशर सिंह दुकान के पिछले रास्ते से अपनी जान बचाकर पुलिस चौकी में पहुंच गया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। निगदू पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की और रात करीब 12 बजे थाना बुटाना में शमशेर सिंह की शिकायत पर 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। इस बारे में चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  

पीड़ित व्यापारी शमशेर ने बताया संजीव कुमार ने आढ़त का अभी लाइसेंस लिया था, जो हमारी दुकान पर आढ़त का काम करता था, उसने मेरे गोदाम में 835 धान की बोरियां लगाई हुई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी बोरी चुराई गई हैं, लेकिन उसका धान पूरा मिला। इस दौरान अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। बदला लेने के लिए ही आरोपी ने हमला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें