फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को मिलेगा साफसुधरा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर सूर्य मंदिर के पास बने घाट की सफाई कराई जाएगी। जेसीबी मशीन से घाट पर जमा मिट्टी को हटाया जाएगा। यहां करीब एक लाख श्रद्धालुओं की व्यवस्था की जाएगी। सफाई का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। काम एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है।
बाढ़ से आए पानी की वजह से नहर के दोनों ओर कई-कई फीट मिट्टी जम चुकी है। ये मिट्टी नहर की रेत से मिलकर दलदल के समान बन चुकी है। छठ महापर्व 20 से 28 अक्तूबर तक है। विशेष तौर पर 21 से 27 अक्तूबर तक घाट पर काफी भीड़ रहेगी। काछवा पुल से कैथल पुल तक नहर के दोनों ओर मेला लगेगा। सूर्य मंदिर में लगातार श्रीराम कथा का पाठ भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

सूर्य मंदिर के पास नहर किनारे बनाए गए घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में पूर्वांचल वासी छठ पूजा के अवसर पर सूर्य उपासना के लिए एकत्रित होते हैं। पहले श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से मिट्टी व रेत डालकर घाट तैयार करना पड़ता था, इसके बाद नहर किनारे पक्का घाट बनाया गया।
विज्ञापन


वार्ड-20 के पार्षद राम सुधीर यादव ने बताया कि छठ पर्व के लिए घाट की सफाई करवाने का लक्ष्य रखा गया है। ये काम सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा। घाट के आसपास रेलिंग, प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें