फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भजन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 24 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में वीरवार को पंडित अनिल द्विवेदी और पंडित हरीश आचार्य ने हवन किया। इसमें मुख्य यजमान भारत सचदेवा, दीपांशी, डाॅ. आरके सचदेवा, राज, रमा और यक्षित के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण व समृद्धि की कामना की। पं. हरीश ने तुम्हारे चरणों में आ गए हैं, हम पर कृपा करो हे किशोरी राधे रानी भजन गाया। अनु खट्टर ने सहारा दो मुझे गुरुवर मुझे सहारे की जरूरत है, तूफान में है मेरी कश्ती, मुझे किनारे की जरूरत है भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रधान रविंद्र तनेजा ने बताया कि 25 अक्तूबर को श्री राम मंदिर से हरिद्वार में स्नान के लिए बस रवाना होगी। इस अवसर पर अशोक मदान, वेद दुआ, चांद बवेजा, वीना बवेजा, अंजू बाला, सुशीला, मुरारी बत्रा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें