फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुंदरकांड पाठ और जागरण में भक्ति से सराबोर हुए श्रद्धालु

Sat, 04 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान वाटिका में आयोजित जागरण के दौरान भजन-कीर्तन करते कलाकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से हनुमान वाटिका में भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आठवां विशाल जागरण, सुंदरकांड पाठ और अमृतमय भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजन शांडिल्य (जगाधरी) द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। उन्होंने अपनी मधुर वाणी में पाठ कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात जागरण में प्रसिद्ध भजन गायिका शुभांगी सोनी (उड़ीसा) और यदुवंशी ब्रदर्स (अमृतसर) ने अपने भजनों के माध्यम से बालाजी का गुणगान किया। शुभांगी सोनी ने “मेरा इतना सा काम कर दो हनुमान” और “राम जी के चरणों में रहते हो तुम” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं “खड़ताल लेकर नाचे अंजनी का लाल” और “कोई देखे या न देखे, बाबा देख रहा है” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन


यदुवंशी ब्रदर्स ने “भजन करो भरी जवानी में”, “देखो-देखो आ गया बजरंग वाला” और “बता मेरे यार सुदामा से” जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महामंडलेश्वर व संतों ने दिया आशीर्वाद, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद : कार्यक्रम में शनिधाम मथुरा से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर विजयानंद सरस्वती तथा दिल्ली से धर्म प्रचारक महंत अनिल शर्मा ने विशेष रूप से कीर्तन में भाग लिया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


समिति के प्रधान संदीप गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं को बजरंगबली के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंदीप गर्ग, हैप्पी गर्ग, संजय गर्ग, विजय गर्ग, वेद मित्तल, नंदलाल मित्तल, नितिन दुआ, अजय सिंगला, अश्वनी गर्ग, रोहित बंसल, राकेश गुप्ता, वीरभान कौशिक, बालकराम, बाबूराम टीक, अनिल फूलों वाले और राजकुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान वाटिका में आयोजित जागरण के दौरान भजन-कीर्तन करते कलाकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें