फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु

Tue, 03 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा/इंद्री। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। फूलों की होली खेली गई। घरौंडा में घासी राम ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने होलिका दहन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा का उल्लेख किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर निर्मला बैरागी, हैप्पी लक गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजकुमार पालीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंद्री में शिव मंदिर परिसर में मंदिर सुधार सभा की ओर से फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान पवन सिंगला ने की और मंच संचालन अशोक मलिक ने किया। करनाल से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। आचार्य पारस शर्मा और मोहित शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होली पूजन एवं दहन संपन्न कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन राकेश कुमार, अशोक कांबोज, दीनबंधु यादव, वेदपाल शर्मा, रमेश सिंगला, माया राम सैनी, सुभाष जिंदल, प्रवीन कुमार और संतलाल खुराना आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें