श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का किया गुणगान
करनाल। रविवार को सेक्टर-8 स्थित श्रीराम मंदिर में शिव स्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान सत्यवान चौधरी, रेखा, तरुण, परिनिधि ने भोले बाबा को पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद फूलों से उनका शृंगार किया। पंडित हरीश आचार्य और पंडित अनिल द्विवेदी ने विधिवत पूजन करवाया। मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। वीना सेठ ने ओ भोले बाबा पकड़ो मेरा हाथ है, मैं भी तेरे चरणों का हूं दास रे... भजन सुनाया। अनु खट्टर ने खाटू नगरी में उड़ रही धूल रे, मोहे बड़ी प्यारी लागे मोहे बड़ी प्यारी लागे..., सुशील मदान ने हारे के सहारे आजा मेरा दिल ये पुकारे हम तो खड़े हैं तेरे द्वार सुन ले..., करुण पुकार और सुनीता ने बोलियां और टप्पे गाए। मौके पर प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, सरोज दुआ, सुनैना, अनिल छाबड़ा, अंजू, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद