फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भगवती जागरण में भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। युवा जागृति सेवा समिति की ओर से रविवार को नौवां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्याम जागरण पार्टी तरावड़ी वाले ने मां भगवती की भेंटें गाकर समां बांध दिया। इस मौके पर पार्टी के संचालक श्याम कटारिया ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। चलो बुलावा आया है... भजन गाकर भक्तों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में नगरपालिका प्रधान विरेंद्र बंसल, पार्षद नरेश गाबा, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व शाम को भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समिति के प्रधान पवन शर्मा, दिलराज शर्मा, लखविंद्र सिंह ढिल्लो, राजपाल चौधरी, नितेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें