फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में ‘जगराते वालिये तेरी जय जयकार’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली गइ्र शोभा यात्रा में भजनों पर नाचती श्री श्याम कुंज परिवा
विज्ञापन
नवरात्र से पहले निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ‘जगराते वालिये तेरी जय जयकार’ भजन पर शहर भर में श्रद्धालु झूमते रहे। शुक्रवार को मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से नवरात्रों के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड से शोभायात्रा को सीएम प्रतिनिधि संजय बठला ने मां की आरती के बाद रवाना किया। शोभायात्रा कुंजपुरा रोड से, पुरानी सब्जी मंडी चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट, कलंदरी गेट से होती हुई श्री सेवा समिति आश्रम में पहुंची, जहां शोभायात्रा को विश्राम दिया गया। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान गणेश, श्री हनुमान, शिवलिंग, खाटू श्याम और भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मां झंडेवाली की पालकी के साथ श्रद्धालु नाचते गाते हुए चले। शोभायात्रा में श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्री खाटू नरेश की झांकी के साथ श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। मां झंडेवाली सेवा समिति के प्रधान कमल मुंजाल ने बताया कि नवरात्र में मां भगवती चौकी का आयोजन प्रतिदिन श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को विक्की चंचल, 27 सितंबर को पवन शर्मा करनाल, 28 सितंबर को रवि राजन कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर को लक्ष्मी ज्योति सोलन, 30 सितंबर को मन्नू नूर दिल्ली, एक अक्तूबर को पवन कुमार शामली, दो अक्तूबर को प्रेम मेहरा दिल्ली, तीन अक्तूबर को अमित मुंजाल फतेहाबाद व चार अक्तूबर को मास्टर कोको दिल्ली मां की महिमा का गुणगान करेंगे।

मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली गइ्र शोभा यात्रा में शामिल श्री खाटू श्याम बाबा का स्वरूप

मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली गइ्र शोभा यात्रा में भजनों पर नाचती श्री श्याम कुंज परिवा

मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली गइ्र शोभा यात्रा में शामिल शत शत हनुमान श्रद्धालुओं संग झ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें