फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच गांवों को तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक जगमोहन आनंद। संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को गांव रतनगढ़, जरीफाबाद, कलामपुरा, पुंडरक और डबरी में लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किया।
उन्होंने गांव रतनगढ़ में कश्यप चौपाल, पंचायत घर को पूर्ण करने के कार्य और रतनगढ़ में गली एवं नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। खेड़े से मंदिर तक फिरनी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। गांव पुंडरक में वाल्मीकि चौपाल के पुनर्निर्माण के कार्य और मुख्य चौक से ड्रेन तक नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। डबरी में चौपाल के कार्य और महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में सभी 10 गलियों व नालियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। डबरी में ही सामुदायिक केंद्र की चार दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कलामपुरा में भी विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। गांव जरीफाबाद में काछवा से जरीफाबाद तक 1.48 करोड़ रुपये से सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया। पूर्व सरपंच रतनगढ़ बलजिंदर, मंडल महामंत्री बंसीलाल कलामपुरा, चौधरी दयानंद, कृष्ण , रामभज, संजीव कुमार, संदीप, बलराम , रिंकू पांचाल, श्याम, रवि, मदन, अर्जुन सिंह, देवेंद्र गुर्जर पुण्डरक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें