- विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/तरावड़ी। शहर में एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से पार्क, फिरनी, नालियों, नाले, ड्रेन सहित अन्य विकास कार्य किये जाएंगे जिससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। शनिवार को विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कस्बे के वार्ड नंबर पांच, नौ, 11, 14 व 15 में किए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी विकासात्मक व लाभकारी योजनाओं का लाभ मिले और इस पर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मौके पर नगर पालिका के सचिव अजीत, वीरेंद्र बंसल, राजीव नारंग, देवेंद्र कामरा, जयभगवान सीकरी, रंजीत भारद्वाज, राजेश, शिवम बंसल, नरेश गाबा, राजेश, लखविंद्र, कमल, देशराज, मुकेश, उमेश, रामकुमार गुप्ता, संजय मौजूद रहे।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
तरावड़ी में 19 लाख 27 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर नौ में पार्क, 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से स्टोर क्लैडिंग व डेकोरेटिव लाईट, 24 लाख दो हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 11 में सड़क का, 11 लाख 24 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 12 में ड्रेन, पाइपलाइन, जाल व पुलिया, 14 लाख 48 हजार रुपये की लागत से वार्ड 14 में मैस्टिक लेयर, 22 लाख 27 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 15 में ड्रेन और 11 लाख 89 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर पांच में आरसीसी ड्रेन के कार्य का शिलान्यास हुआ है।