फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेस हुई विदेशी महिला पोलिनीला, जांच में स्वस्थ पाई गई महिला, विदेश से लौटे व्यक्ति का सुराग नहीं, स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने विदेशी महिला पोलिनीला को मलिकपुर गांव से ट्रैस कर लिया है। महिला फिलीपीन्स की रहने वाली है, जो भारत घूमने के लिए आई थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सभी उड़ाने बंद होने से वापस नहीं लौट सकी। फिलहाल महिला मलिकपुर गांव में अपने दोस्त के घर पर रह रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में महिला पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई है, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग घरौंडा ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को 29 लोगों की लिस्ट मिली थी जो जनवरी, फरवरी व मार्च माह के दौरान बैंकॉक, जर्मनी, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया, चीन, मलेशिया, सिंगापुर, टर्की, फिलिपींस व यूएसए से लोग वापस लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बीती 21 मार्च तक 27 लोगों को ट्रैस कर लिया था। लेकिन फिलीपीन्स देश से 13 मार्च को आई 35 वर्षीय महिला पोलीनिला ट्रैस आउट नहीं हुई। इस महिला ने जो एड्रेस दिया था वह मलिकपुर गांव का था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव में इस महिला की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अतिरिक्त जो मोबाइल नंबर महिला ने लिस्ट में दिया हुआ है वह भी नौ अंकों का था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को बहुत ढूंढा लेकिन नहीं मिली। विदेशी महिला के ट्रेसआउट ना होने का मामला अखबारों की सुर्खियों में आया, जिसके बाद मलिकपुर गांव के परमजीत सिंह मान ने घरौंडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और पोलिनीला के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और पोलिनीला के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में पोलिनीला पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई।
इस तरह से मलिकपुर पहुंची पोलिनीला
परमजीत सिंह मान ने बताया कि उसका बेटा सिमरन जीत सिंह हांगकांग में पायलेट है। फिलिपींस की रहने वाली पोलिनीला भी हांगकांग में काम करती थी, जिससे इन दोनों की आपस में अच्छी जान पहचान थी। पोलिनीला ने अपनी समस्या सिमरनजीत सिंह को बताई। सिमरनजीत ने पोलिनीला की समस्या को देखते हुए अपने पिता परमजीत सिंह से बातचीत की। विदेशी मेहमान की समस्या को देखते हुए परमजीत सिंह ने पोलिनीला को अपने घर पर ठहरने की अनुमति दे दी, जिसके बाद पोलिनीला मलिकपुर गांव में पहुंची और फिलहाल गांव में ही रह रही है।
विज्ञापन

नहीं मिला दूसरा व्यक्ति
स्वास्थ्य विभाग ने महिला को तो ट्रेस कर लिया है, लेकिन अभी तक हरप्रीत सिंह को ट्रेस नहीं कर सकी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग व्यक्ति को ट्रेस करने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेगा।
विदेशी नाम होने की वजह से ट्रैस नहीं हुई थी पोलिनीला
सीएचसी के एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि पोलिनीला फिलिपींस की रहने वाली है। जब टीम गांव में पहुंची थी तो नाम नया होने की वजह से कोई भी पोलिनीला को नहीं जानता था, जिस वजह से वह ट्रेस नहीं हो पाई। पोलिनीला को ट्रेस कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला का सेल्फ रिपोर्टिंग कार्ड व फॉर्मेट-ए भरवाया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। दूसरे व्यक्ति की भी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें