फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदावार बढ़ाने के बाद भी कर्ज में फंसता जा रहा किसान : आर्य

Tue, 10 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 निसिंग रोड़ी साहिब गुरुद्वारा में बैठक के बाद किसान व किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। रोड़ी साहिब गुरुद्वारा में सोमवार को किसानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता किसान नेता कुलदीप सिंह बब्बर व मांगा सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से किसान नेता सेवा सिंह आर्य पहुंचे। उन्होंने कहा है कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश के किसान पैदावार को बढ़ाते जा रहे हैं लेकिन उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य नहीं दिए जाते और आज ऐसी स्थिति आ गई कि पैदावार बढ़ाने के बाद भी किसान कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है किसानों को फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए इस बार गेहूं की फसल पर खर्चा ज्यादा है। कुलदीप सिंह बब्बर ने बताया कि फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। मौके पर सूखा सिंह बदोरता, महिंद्र सिंह,भीम सिंह, साहब सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें