फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोर्ट के आदेश के बाद एसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेल में बंद आरोपी को ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात में किया था शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जेल में बंद आरोपी को ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात में शामिल करने की लापरवाही के मामले में एसआई देवेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। जिसकी जांच डीएसपी मनोज को सौंपी गई है। यह जानकारी मुख्यालय डीएसपी नायब सिंह ने जिला अतिरिक्त सेशन जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में दी है। जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच पूरी होने पर उसकी रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जाए।
जिला अतिरिक्त सेशन जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग तरावड़ी थाने में दर्ज ट्रांसफार्मर चोरी के मामले की सुनवाई कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने एक ऐसे आरोपी को अपनी जांच रिपोर्ट में चोरी की वारदात में शामिल दिखाया हुआ है। जो आरोपी उस दौरान सोनीपत की जेल में बंद था। उस आरोपी का नाम इंदल है जो यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना क्षेत्र में 27-28 फरवरी 2022 की रात को चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में एसआई ने आरोपी इंदल को भी जांच रिपोर्ट में दिखाया कि वह भी चोरी में शामिल था। लेकिन आरोपी इंदल तो 18 अप्रैल 2019 से 15 अप्रैल 2022 तक सोनीपत जेल में बंद था। ऐसा एक मामले में नहीं चार मामलों में आरोपी इंदल को चोरी की वारदात में शामिल किया गया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले का खुलासा होने पर जिला अतिरिक्त सेशन जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने लापरवाही करने वाले एसआई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के लिए गृह सचिव हरियाणा, डीजीपी हरियाणा व एसपी करनाल को निर्देश दिए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए डीएसपी नायब सिंह ने कोर्ट को यह बताया कि आरोपी की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें