फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन और छाएगा घना कोहरा, तापमान 4 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे प​श्चिमी यमुना नहर बाइपास पर धुंध के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कोहरे और दृश्यता में कमी की समस्या अगले दो दिन और रह सकती है। मौसम विभाग ने घने से घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय में दृश्यता 10 मीटर से कम रही। इस वजह से स्कूल की बसों और शहर में अपने कार्यों के लिए आने वाले वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक घना कोहरा छाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन की ओर से भी सलाह जारी की गई है कि खुद को ठंड से बचाएं और पशुओं का भी खास ख्याल रखें। इसके अलावा ठंड के कारण बसों व ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। बस और ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में समय लग रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन




नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में धुंध रहने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित रहने के आसार हैं। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर की रात से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने और उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभावित है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने के आसार हैं। 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।



ऐसा रह सकता है मौसम

- 20 दिसंबर : घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हल्के बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


- 21 दिसंबर : घना से घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है। हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

- 22 दिसंबर : घना कोहरा छाने की संभावना का यलो अलर्ट है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें