फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर मुंडवाए सिर

Tue, 17 Dec 2013 12:48 AM IST
कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषण के बाद भी सहायता राशि नहीं दिए जाने व बार बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं करने के विरोध में कलायत में पीड़ित और परिजनों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर दो पीड़ित लोगों ने सिर मुंडन करवाए।
विज्ञापन


रोष प्रकट कर रहे विद्या देवी, कला देवी, सरूपी देवी, कृष्ण, विक्रम, पासा, रामेश्वर, राजेश, ओमप्रकाश, ऋषिपाल, अमरजीत, महीपाल, बनारसी, जसविंद्र ने बताया कि 30 जुलाई 2012 को ज्वाला झाड़ी (राजस्थान) से आते हुए भिवानी जिले के सिवानी कस्बे के पास ट्रकों की आपस में टक्कर होने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा घायलों को आर्थिक सहायता राशि के लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी।

उन्होंने बताया कि घायलों में से अब तक 17 लोगों को तो मुआवजा राशि दे दी गई। लेकिन नौ घायल लोगों जिनमें रामेश्वर, राजेश, गौरव, पासा, बनारसी, देव, कला, सरूपी व विद्या देवी को अब तक कोई सहायता राशि नहीं दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मुआवजे के लिए कई बार प्रशासन के उच्च अधिकारियों से पत्र के माध्यम से मौखिक रूप से मिले लेकिन उनका एक ही जवाब है कि उनका घायलों की लिस्ट में नाम ही नहीं जबकि उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करवाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने एक सप्ताह में उनकी सुध नहीं ली तो पीड़ित महिलाएं बी अपना सिर मुंडन करवाने के लिए मजबूर होंगी।

इस संबंध में डीसी एनके सोलंकी ने कहा कि मुआवजा न मिलने संबंधी बात जानकारी में आई थी, सरकार को इन लोगों के बारे में दोबारा से लिखा गया है। जैसे ही सरकार द्वारा राशि स्वीकृत करके भेजी जाएगी, पात्र लोगाें को दे दी जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि यह शीघ्र उन्हें मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें