करनाल। सराफा बाजार स्थित दुकान से चोर बाल-गोपाल समेत धार्मिक मूर्तियों को ले गए। दुकान से करीब 70 हजार का सामान चोरी कर लिया गया। कागजियान माेहल्ला निवासी मोहित जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शिव मंदिर सराफा बाजार में पूजन सामग्री की दुकान है। हनुमान गली जैन भवन में एक कमरा किराए पर लिया है। जिसमें गोदाम बना रखा है। चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान ले गए। जिसमें पीतल की धार्मिक मूर्तियां और बाल-गोपाल के झूले समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित के चोरी का मामला दर्ज कराया है। संवाद