फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का डंक हुआ तेज, 12 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार की अलग से ओपीडी शुरू करने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू की रफ्तार बढ़ गई है। बुधवार को डेंगू के इस सीजन के सर्वाधिक 12 मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 145 तक पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांसें फूल गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार की अलग से ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए हैं। सिविल अस्पताल में बुखार की अलग से ओपीडी शुरू भी कर दी गई है। जिसमें सिर्फ बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रत्येक बुखार के मरीजों के डेंगू के टेस्ट करवाने अनिवार्य कर दिए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 5157 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 65 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 32 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ ही बुधवार को 12 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने अभी तक जिले के तीन लाख 37 हजार 630 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 4638 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 2478 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मितलाना व उल्टी आना। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार से बचाव के लिए सभी नागरिक अपने घरों में पानी की टंकी को साफ रखें। कूलर की नियमित रूप से सफाई रखें ताकि उसमें मच्छर न पनपने पाएं। तेज बुखार, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान होना डेंगू के लक्षण हैं। यह लक्षण दिखने पर पास के नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें