फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूनियन कार्यालय के लिए कमरा न मिला तो प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन करनाल ने रोडवेज अधिकारियों पर अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करने के आरोप लगाया है। यूनियन को कार्यालय न मिलने से कर्मचारी खफा हैं। अब यूनियन ने अधिकारियों को 10 दिन का नोटिस दिया है। यदि उन्हें कार्यालय नहीं दिया गया तो प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव संदीप बौद्ध ने कहा कि मार्च 2024 में जेबीएम नामक प्राइवेट कंपनी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए करनाल में आई थी। कंपनी के कार्य के संचालन के लिए महाप्रबंधक ने उन्हें जो कमरा दिया, वो पूर्व में अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन का था और महाप्रबंधक के आश्वाशन पर ही यूनियन के कर्मचारियों ने कमरा कंपनी को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक उन्हें कार्यालय के लिए नया कमरा नहीं मिला है। यह कर्मचारियों के संवैधानिक और श्रम अधिकारों की उल्लंघन है। करनाल बस स्टैंड पर स्थित अन्य कर्मचारी यूनियन अपना कार्यालय लेकर अपने संगठन संचालन कर रही हैं। वहीं हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन के कार्यालय के लिए कमरा उपलब्ध कराने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जल्द कमरा नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें