फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

इससे पहले सैकड़ों युवा राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय के खेल के मैदान में एकत्रित हुए। यहां से वे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सालवन चौक से जींद चौक के बाद रतक चौक से होते हुए वापस मैदान में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन साल से थल सेना की कोई भी भर्ती नहीं की जा रही है। जिसके कारण सेना में भर्ती की तैयारी उनकी व्यर्थ जा रही है। भर्ती न होने से उनमें निराशा है। उन्होंने राष्ट्रपति और रक्षामंत्री से जल्द भर्ती करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें