फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे दर्ज होने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने पुराना बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो घंटे तक विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 28 और 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भी शामिल हुए थे। सरकार ने कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। तानाशाही रवैया अपनाते हुए कई महाप्रबंधकों को भी चार्जशीट किया गया। कर्मचारियों ने एचआरईसी गुड़गांव महाप्रबंधक दीपक कुंडु के साथ एक बॉडी बिल्डर ठेकेदार द्वारा झगड़ा करने व जान से मारने की धमकी देने का भी विरोध किया। इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह बयाना, प्रधान कालाराम, अनूप नरवाल, कर्मबीर, कृपाल सिंह लाडी, सुरेश कुमार और संदीप मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें