निसिंग त्अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण जेसीबी मशीन से हटाते जिला योजनाकार विभाग की टीम।स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। क्षेत्र निसिंग के गांव गोंदर, सिंघड़ा व निसिंग शहर में अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को भी प्रशासन ने कार्रवाई की। निसिंग में करीब 15 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी को विकसित किया जा रहा था। जिला नगर योजनाकार अधिकारी गुंजन वर्मा व नगर पालिका सचिव सलिंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। जिला योजनाकार अधिकारी गूंजन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र निसिंग, गोंदर, सिंघड़ा गांव में पनप रही अवैध कॉलोनी की सड़कें, रिहायशी प्लॉट की चहारदीवारी, सीवरेज पाइपलाइन जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दी गई हैं। उन्होंने ने बताया कि कॉलोनाइजरों को कई बार नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। कॉलोनाइजरों ने दस्तावेज नहीं दिखाए और काम को जारी रखा।