असंध पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त न आने से अधूरा मकान। प्रवक्ता कांग्रेस
असंध। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों का निर्माण रुकने से असंध क्षेत्र में गरीब परिवार भारी परेशानी झेल रहे हैं। पहली किस्त 29 मई को मिलने के बाद दूसरी किस्त आज तक नहीं मिल पाई है। इससे पात्र परिवारों के मकान बिना छत अधूरे पड़े हैं। लोग मजबूरी में अपना घरेलू सामान सार्वजनिक स्थानों और गलियों में रखने के लिए विवश हैं और परिवार खुले आसमान तले सर्द मौसम का सामना कर रहे हैं। असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने इस स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। संवाद