नीलोखेड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ब्लॉक नीलोखेड़ी इकाई की बैठक गोल मार्केट पार्क में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर हो रहे हमलों और लंबित मांगों पर चिंता जताई गई। अध्यक्षता खंड प्रधान हरपाल सिंह राणा ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वार्ता के बावजूद मांगें लागू नहीं कर रही। बलराज सिंह और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। वक्ताओं ने एकजुटता बनाए रखने और अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद