- मुख्यमंत्री व विधायक जगमोहन आनंद को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नौकायन की कैनो स्लैलम व ड्रैगन बोट रेसिंग स्पर्धा को ओलंपिक में शामिल करने के लिए खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व विधायक जगमोहन आनंद को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिले के गुरु गोरखनाथ वॉटर स्पोर्ट्स क्लब के संचालक प्रवीन कुमार व उनकी अकादमी के खिलाड़ियों ने अनाज मंडी इंद्री में धन्यवाद रैली के दौरान सौंपा।
कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने व्हीप अध्यक्ष व विधायक रामकुमार कश्यप को ज्ञापन दिया था। उन्होंने बताया कि नौकायन की दोनों ही स्पर्धा काफी महत्वपूर्ण हैं। इन स्पर्धाओं में प्रदेशभर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। इस मौके पर मैनेजर राहुल सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदी, सावन, नक्ष, मिनाक्षी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता की चल रही तैयारी
शहर में काछवा रोड स्थित भाखड़ा पर प्रदेशभर के खिलाड़ी यहां आयोजित नौकायन शिविर में भाग ले रहे हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन से छह जनवरी तक दिल्ली के वजीराबाद में आयोजित होनी है। इसमें भाग लेने से पहले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर करनाल में भाग लेना जरूरी है।