फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांस की दुकानें बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सावन में मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। तहसीलदार को उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य विवेक लांबा ने बताया कि सनातन धर्म में सावन मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा और आराधना का विशेष महत्व है। इस महीने में हिंदू समुदाय के लोग व्रत, पूजा-पाठ और भक्ति में लीन रहते हैं और कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस महीने अपनी मीट और मांस की दुकानें खोलते हैं। जिसको जल्द से जल्द पूरे सावन महीने में बंद किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें