फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल मांगा तो बिजलीकर्मी पर उठाई कुल्हाड़ी

Wed, 31 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी करने गए बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मकान मालिक ने हाथापाई की। इतना ही नहीं बिजली निगम के कर्मचारियों का आरोप है कि जब उपभोक्ता से बिल मांगा तो वह कुल्हाड़ी लेकर उनके पीछे भाग लिया। इस दौरान आरोपी और अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। इसमें तीन कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। बिजली कर्मचारियों ने मौके से भाग कर पड़ोसी के घर में घुस कर जान बचाई। उधर, वारदात के बाद बिजली कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया और बिजली कार्यालय के परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पूरा दिन कामकाज पूर्ण रूप से बंद रखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
मंगलवार की सुबह बिजली कर्मचारी जेई श्रीपाल के नेतृत्व में टीम छापेमारी करने असंध बाईपास रोड पर गई। इस दौरान उनके साथ जेई बलवान, एएलएम पवन, सतपाल और विनोद ड्राइवर थे। पुलिस को दी शिकायत में जेई बलवान ने बताया कि वह बाईपास पर एक घर में चोरी पकड़ने गए। वहां पर बिजली चोरी का वीडियो भी बनाया है। आरोप है कि जब मकान मालिक से बिल दिखाने को कहा तो वह मकान के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर हमारे पीछे भाग लिया। जेई का आरोप है कि उसने कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की है। बिजली कर्मचारियों ने मौके से भाग कर किसी के घर में घुस कर जान बचाई है। जेई का दावा है कि इस हमले में तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं। 

गेट बंद कर दिया धरना, बंद रखा कामकाज 
हमले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विभाग के कार्यालय परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बिजली कर्मचारियों कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर काम काज बंद रखा। इस दौरान बिजली विभाग में काम करवाने आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण शहर में कई जगह फॉल्ट होने पर कोई उसे ठीक करने वाला नहीं मिला। कार्यालय बंद होने के कारण शिकायतकर्ताओं के फोन बंद कमरों के अंदर ही बजते रहे लेकिन कोई उनकी शिकायत सुनने वाला नहीं मिला। इस दौरान बिजली कर्मचारियों का कहना था कि जब तक कर्मचारियों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे धरना बंद नहीं करेंगे और न ही तब तक कोई कामकाज होगा। 
विज्ञापन


जब तक गिरफ्तारी नहीं कामकाज भी नहीं : एसडीओ
एसडीओ भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारी ड्यूटी पर थे और वे बिजली की चोरी पकड़ने गए थे। उन्होंने जिस घर में बिजली की चोरी पकड़ी उन्होंने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इसमें हमारे तीन कर्मचारी घायल हैं। इसके खिलाफ यूनिट-1 व 2 के कर्मचारियों ने अपना कामकाज बंद कर धरना भी दिया है। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक कोई काम काज नहीं होगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं कर पाएगा व बिजली चोरों की संख्या बढ़ जाएगी। 

चार के खिलाफ केस दर्ज : एसएचओ
इस मामले में थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि शिकायत पर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर चार लोगों इंद्रजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह व रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें