फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दीपक टीम प्रथम

विज्ञापन
172....वालीबाल मैच में हिसा लेती गांव की टीम ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुलिस विभाग के खेल अभियान में थाना सदर के उचानी गांव में क्रिकेट मैच और संगोहा गांव में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें संगोहा और संगोही की कई टीमों ने भाग लिया, प्रतियोगिता में दीपक की टीम ने पहला स्थान और भारत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, इन टीमों में शामिल अन्य खिलाड़ीयों जोरावर, रिंकू, मुनीश, पंकज, काकू और नवीन ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला पुलिस की ओर से करनाल को नशा मुक्त बनाने के लिए जहां एक ओर नशा तस्करों पर निरंतर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में उनकी रूझान को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के अंर्तगत इंद्री थानाक्षेत्र के कलसौरा गांव के स्टेडियम में थाना प्रबंधक इंद्री ने क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया। पुलिस कप्तान ने इस पहल की सराहना की और प्रबंधक थाना को आश्वासन दिया कि वह भी पुलिस विभाग के नशा विरुद्ध अभियान में उनके साथ हैं। इस अवसर पर प्रबंधक थाना निरीक्षक नसीब सिंह ने कहा कि खेल हमें केवल शारीरिक रूप से नहीं अपितु मानसिक रूप से भी मजबुत बनाता और यदि हम शरीर और मन दोनों से मजबूत हैं तो हमारे जीवन में नशे को कोई जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मधुबन क्षेत्र के मंगलौरा गांव में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, थाना तरावड़ी के गांव सग्गा में भी युवाओं की ओर से वॉलीबॉलमैच खेला गया, थाना निसिंग के गोंदर गांव में वॉलीबॉल मैच में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, थाना कुंजपुरा के कुंजपुरा स्टेडियम में युवाओं को ए और बी टीमों में बांटकर क्रिकेट मुकाबला करवाया गया जिसमें कुंजपुरा की ए टीम ने बाजी मारी।

172....वालीबाल मैच में हिसा लेती गांव की टीम ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें