फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ 25 को

Wed, 24 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में होगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि इस दिन जिला मुख्यालय, उप-मंडल और महाग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना की पात्र महिलाओं का पंजीकरण एप पर नि:शुल्क होगा। आवेदन के बाद लाभ सीधे पात्र महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर रजिस्ट्रेशन डेस्क, सरल केंद्र और आधार संबंधित डेस्क लगाए जाएंगे। साथ ही, महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- योजना की पात्रता
उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक
परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
महिला या उसका पति पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में निवासरत हो
एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं लाभ ले सकती हैं

- बॉक्स
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर
रिहायशी प्रमाण पत्र
बिजली बिल
आय संबंधी जानकारी
बैंक खाता विवरण
इसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवासीय तथा शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप-मंडल स्तर के कार्यक्रमों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें