फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव को समर्पित करें अपना जीवन : आशीष

Fri, 23 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बजरंग सेवा कुंज में आयोजित श्री ​शिव महापुराण कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
करनाल। श्री बजरंग सेवा कुंज में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को प्रवचन करते हुए आशीष सागर महाराज ने कहा कि हमें अपना जीवन शिव को समर्पित कर देना चाहिए। भोलेनाथ की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। हमेशा घर से निकलते समय मंगलाचरण करना चाहिए क्योंकि यह आपके सभी कामों को सफल करता है। कथा व्यास ने कहा कि केवल भगवान शिव के परिवार वाले चित्र मात्र के दर्शन से ही कल्याण हो जाता है। उन्होंने संतन के संग लाग रे तेरी अच्छी बनेगी, अच्छी बनेगी तेरी बिगड़ी बनेगी भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कथा में रवि अरोड़ा, स्वाति अरोड़ा, आशु गर्ग, संगीता गर्ग आदि श्रद्धालुओं ने आरती की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें