फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतलाहड़ी के घायल पूर्व सरपंच की मौत

Mon, 07 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल गांव कतलाहड़ी के पूर्व सरपंच सत्यवान की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई। पुलिस की मौजूदगी में रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सरपंच की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो मार्च को पूर्व सरपंच सत्यवान नवनिर्वाचित सरपंच कृष्ण को पंचायती रिकार्ड का चार्ज दे रहे थे, तभी पंचायत में फायर हो गया। इससे पूर्व सरपंच सत्यवान के सिर में गोली लग गई थी। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां पुलिस को दिए बयान में पूर्व सरपंच सत्यवान ने कहा था कि गोली उसकी गलती से ही लगी है।

इसमें किसी दूसरे का कसूर नहीं है। रविवार को ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि मामला इत्तफाकिया था, रविवार को पूर्ण सुरक्षा के बीच पूर्व सरपंच का संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें