कैथल रोड स्थित नंदनी पैलेस के नजदीक करंट की चपेट में आने से एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
डीसी रेट पर लगे मृतक के साथी ज्ञान पाल ने बताया कि वह कैथल के सिरसल गांव का रहने वाला है। बुधवार करीब पांच बजे वह कैथल रोड पर नंदनी पैलेस के नजदीक 28 फूट ऊंचे पोल पर जंफर लगा रहा था। उसने बताया कि जंफर लगाने के लिए परमिट ले रखा था, बैक करंट लगने से वह नीचे गिर गया। इलाज के लिए उसे निसिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।