फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आत्महत्या का प्रयास करने वाली विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। औगंद गांव में एक विवाहिता ने 27 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आनन-फानन ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया था मगर उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक महिला के भाई खुशी राम ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका (27) की शादी 2019 में औगंद निवासी दीपक के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसकी बहन के साथ अक्सर झगड़ा करते थे। जिसका पंचायत में समझौता भी हुआ था मगर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को परेशान करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति और सास-ससुर ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। मायके वालों ने बताया कि 16 जुलाई को मायके में प्रियंका ने फोन कर 10 हजार रुपये मांगे थे। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर रुपये दे दिए। वहीं, 10 दिन पहले भी मायके वालों ने प्रियंका को 16 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें