करनाल। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में
गांव रेंरकला निवासी बलराम ने बताया कि मेरा भाई दिलबाग ट्रैक्टर ट्रॉली पर ड्राइवर था। वह गांव सुभरी माजरा से पराली छोड़कर वापस आ रहा था। स्टौंड के समीप कार ने पीछे से ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसका भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गया। संवाद