फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रांवर में घरेलू झगड़े के चलते तीन अक्टूबर को पति ने पत्नी की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। घायल पत्नी की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मधुबन पुलिस ने आरोपित पति को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे जमानत भी मिल गयी। पुलिस के अनुसार अब उसे हत्या के आरोप में दुबारा गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रांवर निवासी रणजीत अपनी पत्नी शीला के साथ अक्सर झगड़ा करता था। वह कई दिनों से मायके में रह रही थी। दो अक्टूबर को शीला अपने मायके से पति के पास आई थी। इस दौरान तीन अक्टूबर को किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया। पति ने गुस्से में तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। लहूलुहान अवस्था में पत्नी को छोड़कर आरोपी पति घर से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बेटे को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला को मेडिकल कालेज लाया गया, लेकिन यहां उसे डाक्टरों ने कोविड का हवाला देते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर महिला को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जांच अधिकारी कृष्ण के अनुसार मारपीट का मामला अब हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें