फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीजी दाखिले की अंतिम तारीख खत्म, 223 सीटें अब भी रिक्त

Wed, 16 Sep 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के सरकारी कॉलेजों में पीजी दाखिले की अंतिम तारीख मंगलवार को समाप्त हो गई, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय में पीजी की 67 सीटें जबकि पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 156 सीटें रिक्त हैं। दोनों कॉलेजों को मिलाकर 223 सीटों पर दाखिला नहीं हो सका।
ओपन काउंसलिंग में करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उपलब्ध सीटों पर दाखिला लिया, लेकिन कई पाठ्यक्रमों में अभी भी सीटें खाली रह गई हैं। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सबसे अधिक परेशानी एमए मास कम्यूनिकेशन में दिखाई दे रही है। यहां 40 सीटों में से 34 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र की 60 में से 39, एमए अंग्रेजी की 60 में से 27 और एमकाॅम की 60 में से 27 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

वहीं एमए मनोविज्ञान की सभी 60 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं तो वहीं राजकीय कन्या महाविद्यालय में एमए हिंदी की 23, एमए अंग्रेजी की 17 और एमएससी भूगोल की 10 सीटें खाली हैं। एमए म्यूजिक वोकल की सात, एमकाॅम और एमएससी कंप्यूटर साइंस की पांच-पांच सीटें भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय की एडमिशन नोडल अधिकारी वंदना ने बताया कि मंगलवार तक दाखिले का अंतिम अवसर दिया गया था। ओपन काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर मिला, लेकिन इसके बावजूद कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गई हैं।

- राजकीय कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स की सीटें
कोर्स कुल सीटें रिक्त सीटें
एमए अंग्रेजी


40
17



एमए हिंदी


60
23
एमए म्यूजिक वोकल

15
7
एमकाॅम

60
5
एमएससी कंप्यूटर साइंस
30
5
एमएससी भूगोल

40
10
-
-पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पीजी में सीटों की संख्या
कोर्स


कुल सीटें रिक्त सीटें
एमए अर्थशास्त्र


60
39




एमए अंग्रेजी



60
27
एमए इतिहास



60
5
एमए मास कम्यूनिकेशन

40
34
एमए साइक्लाॅजी

60
0

एमकाॅम


60
27
एमएससी कंप्यूटर साइंस

40
3
एमएससी गणित


40
18
पोस्ट ग्रेजएट डिप्लोमा इन काउंसलिंग साइकोथेरेपी 30
3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें