फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेलफोन एक्सचेंज परिसर में फिर मिला मृत बंदर

Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में शनिवार की देर शाम एक बंदर मृत पाया गया। वहीं एक बंदर की हालत खराब होने के चलते उसे समय पर दवाई दिए जाने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में बंदरों के मृत पाए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बंदर के शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृत बंदर के मुंह से खून निकला होने के चलते स्थानीय लोग अंदेशा लगा रहे है कि किसी अज्ञात ने बंदर को जहर देकर मारा है।
विज्ञापन

सोमवार को पशुपालन चिकित्सक मृत बंदर का पोस्टमार्टम कर बंदर की मौत के कारण का पता लगायेंगे। देर शाम स्थानीय लोगों की ओर से थाना रादौर पुलिस को इस बारे शिकायत दी गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी टेलीफोन परिसर में चार बंदर मृत पाए गए थे। उनके मुंह से भी इसी प्रकार खून निकल रहा था।
विज्ञापन

चेयरमैन रजनीश मेहता शालु, त्रिलोचन सिंह टोची, मंगतराम बठला, अमित कांबोज, गुरदयाल सैनी, देवेंद्र सैनी पार्षद, रामकुमार ने बंदरों की इस प्रकार मौत होने का खुलासा करने और आरोपी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें