फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-चार के नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना क्षेत्र सेक्टर-चार के नाले में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राहगीरों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-चार पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित ने बताया कि वीरवार को राहगीरों ने सूचना दी कि सामुदायिक केंद्र के पीछे नाले में एक शव पड़ा है। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाला तो वह युवक का मिला। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष लग रही है। शव सड़-गल चुका है। शरीर पर चोट के खास निशान नजर नहीं आए। पुलिस ने शव की शिनाख्त को 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें